फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhans and BDC members asked for budget for development

Sitapur News: प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने विकास के लिए मांगा बजट

Tue, 07 Nov 2023 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhans and BDC members asked for budget for development
पिसावां(सीतापुर)। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में विकास का खाका खींचते हुए धन उपलब्ध कराने के लिए आवाज उठाई। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबेटी ने बताया कि बबुर्दीपुर, कपसा, पिपरी, फरीदपुर के ग्रामीणों ने चार माह पहले लिखित प्रार्थना पत्र के द्वारा मवेशियों के टीकाकरण न होने की शिकायत की गई थी। अब तक शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सदस्य अनुरूद्ध ने कहा कि वह गोशाला से छह गोवंश घर ले जाकर उनका भरण पोषण कर रहें हैं। लेकिन उनके लिए छाया का प्रबंध तक नहीं है। यदि पशुबाड़ा मिल जाए तो समस्या का समाधान हो सकें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान दिवाली के समय भी मनरेगा मजदूरी का भुगतान न कराए जाने की भी आवाज उठी। पूरी बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की सिलसिलेवार समस्याओं को मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव ने संबंधित अधिकारियों से समस्या हल करने को कहा। वहीं ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास का खाका खींचते हुए धन उपलब्ध कराए जाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वृद्धा व विधवा पेंशन कट जाने की शिकायत भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। जिस पर बीडीओ प्रीति तिवारी ने कहा कि यदि किसी की पेंशन कट गई है या कोई और भी समस्या है तो वह समाज कल्याण अधिकारी के पास संबंधित दस्तावेज जमा कराएं। इस मौके पर धौरहरा सांसद प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा, सीएचसी अधीक्षक अवनीश कुमार, एडीओ पंचायत इकराम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed