{"_id":"64ff5ac1e0f1c3cec90532a6","slug":"pradhans-accused-the-technical-assistant-of-demanding-money-sitapur-news-c-102-1-slko1052-2461-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधानों ने तकनीकी सहायक पर रुपये मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रधानों ने तकनीकी सहायक पर रुपये मांगने का लगाया आरोप
Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लाॅक में तैनात तकनीकी सहायक पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को शिकायती पत्र दिया है। तकनीकी सहायक का पैसा मांगने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रधानों का आरोप है कि ब्लाॅक में तैनात तकनीकी सहायक वीरेंद्र गुप्ता की ओर से ग्राम पंचायत के कार्य का स्टीमेट बनवाने के नाम पर पांच फीसदी कमीशन की मांग पहले की जाती है। कार्य प्रारंभ होने पर तकनीकी सहायक कार्य स्थल पर नही जाते हैं। प्रधानों का आरोप है कि पैसा न देने पर तकनीकी सहायक की ओर से मास्टर रोल शून्य कर दिए जाते हैं।
शनिवार को तकनीकी सहायक द्वारा कुचलैया के प्रधान बृजेश सिंह से पैसे की मांग की गई थी। जिसका ऑडियो प्रधान ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को लेकर कुचलैया के प्रधान बृजेश सिंह, नकैला के जलीस अहमद, बेलवा बसहिया के अशोक कुमार, पिपराखुर्द के राहुल सिंह, जमलापुर के शिवकुमार आदि कई प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तकनीकी सहायक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीडीओ धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।