फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan got Mentha cultivation done in the garden made for the villagers

Sitapur News: ग्रामीणों के लिए बनी वाटिका में प्रधान ने करवा दी मेंथा की खेती

Fri, 19 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pradhan got Mentha cultivation done in the garden made for the villagers
वाटिका में हो रही मेंथा की खेती।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत इटिया में बनी दीन दयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका में ग्राम प्रधान ने मेंथा की खेती करा दी। अगले सात से आठ दिन में फसल कटने वाली है। खास बात यह है कि खंड विकास अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी महज जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा से सभी ग्राम पंचायतों में वाटिका, खेल मैदान और सरोवर बनवाने का फैसला विकास विभाग ने किया था। रामपुर मथुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत इटिया में बनी वाटिका को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका नाम दिया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक लाख 62,713 रुपये खर्च कर वाटिका का निर्माण कराया गया था। एक एकड़ से अधिक भूमि में बनी वाटिका में ग्राम प्रधान ने सचिव की शह पर यहां मेंथा की खेती करा दी। ग्रामीणों ने जानकारी खंड विकास अधिकारी को दी थी, लेकिन उन्होंने जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। अब एक सप्ताह में ही मेंथा की फसल कटने वाली है जबकि अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और यह तर्क दिया प्रधान ने
इटिया के प्रधान अमरेंद्र वर्मा ने मेंथा की खेती वाटिका में कराए जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वाटिका में चारों तरफ कंटीले तार और पिलर लगाए गए हैं, लेकिन इसका एस्टीमेट अब तक पास नहीं हो पाया है। ऐसे में उक्त कार्य पर खर्च हुए रुपये की पूर्ति के लिए मेंथा की खेती कराई है।

मामला संज्ञान में नहीं था। अगर बीडीओ को मालूम था तो जांच करनी चाहिए थी। स्म़ृति वाटिका में खेती नहीं कराई जा सकती। जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।
- अक्षत वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed