फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan accused of embezzlement of 1.45 crores

Sitapur News: प्रधान पर 1.45 करोड़ के गबन का आरोप

Fri, 04 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of embezzlement of 1.45 crores
लहरपुर/ सीतापुर। क्षेत्र की तालगांव ग्राम सभा के प्रधान पर विकास कार्याें की आड़ में 1.45 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है। तालगांव निवासी बराती पुत्र बुद्धा ने मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ ही डीएम व अन्य आला अफसरों से इस मामले की शिकायत शपथ पत्र के साथ की है।
विज्ञापन

इसमें बराती ने बताया कि ग्राम पंचायत तालगॉव परसेण्डी में गौवंश आश्रय स्थल, ग्राम निधि व मनरेगा योजना में कुल 1.45 करोड़ रुपये निकालकर गबन किया गया है। तालगांव में गोशाला का कार्य मानक के इतर हो रहा है। गौशाला में चरही मरम्मत के नाम पर वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक ग्राम निधि (पंचम राज्य वित्त व 15वां वित्त) और मनरेगा योजना से करीब 10 लाख रुपये खर्च किये गये हैं। गौशाला के नाम पर अन्य मदों में भी लगभग 40 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया है। गौशाला में पशुओं की संख्या कम होने के बावजूद रजिस्टर में इनकी संख्या अधिक दिखा कर चारा व मजदूरी के नाम पर भी लाखों का फर्जी भुगतान कर पैसा हड़पा गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि गौशाला में पशुओं से प्राप्त खाद प्रधान ने 2500 रुपये ट्राली की दर से बेची है। एक माह में गौशाला से लगभग 15 ट्राली खाद प्राप्त होती है। इस मद से अब तक करीब दस लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में जमा होने चाहिए लेकिन यह धनराशि प्रधान ने सरकारी खाते में जमा नहीं की। शिकायतकर्ता ने दाखिल शपथ पत्र के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed