फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Potholes formed on Sharda Sahayak Canal bridge

Sitapur News: शारदा सहायक नहर पुल पर हो गए गड्ढे

Tue, 09 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Potholes formed on Sharda Sahayak Canal bridge
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर बिसवां और पुरैनीगंज के बीच निकली शारदा सहायक नहर के पुल पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में फंसकर रोजाना दोपहिया वाहन चालक जख्मी हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीतापुर-बहराइच मार्ग पर 24 घंटे में हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। शारदा सहायक नहर पुल पर बरसात का पानी भर जाने से जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पानी भरा रहने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और जब दोपहिया वाहन सवार निकलते हैं तो गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुल पर डाले गए लोहे के एंगलों में से एक एंगल के ऊपर से तारकोल व गिट्टी गायब हो गई है, जिससे वह जमीन से ऊपर उठा हुआ है, जो राहगीरों के लिए ठोकर का काम कर रहा है। इस मार्ग पर रोजाना आवागमन करने वाले सुनीत कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित सिंघल, विकास सिंघल, विजय अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, फिरोज आलम, मनीष बंसल, पंकज खेतान व राज कुमार अग्रवाल ने पुल के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नहर के जेई कमलेश वर्मा ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। मौसम साफ होने पर गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। एंगल को भी मसाला लगाकर बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed