फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poor progress of MNREGA works in three blocks

Sitapur News: तीन ब्लॉकों में मनरेगा कार्यों की प्रगति खराब

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Poor progress of MNREGA works in three blocks
सीतापुर। तीन ब्लॉकों के संबंधित अफसर मनरेगा कार्यों की प्रगति में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे वहां की प्रगति अधिक खराब है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कुछ ब्लॉकों में श्रम और सामग्री के अनुपात का पालन न करने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यह स्थिति पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा की। सिधौली, कसमंडा और खैराबाद ब्लॉक में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। श्रम-सामग्री का अनुपात गड़बड़ाने पर रोष जताया। कहा कि सभी बीडीओ तय अनुपात को बनाए रखने पर ध्यान दें। भविष्य में यह स्थिति पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो मॉडल राशन की दुकानों का निर्माण कराकर उन्हें संचालित कराएं।
विज्ञापन


शिविरों में अनुपस्थित अफसरों पर होगी कार्रवाई
डीएम ने कहा कि गांवों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाए। जिन्हें पहली किस्त मिली है, उन्हें दूसरी किस्त उपलब्ध कराई जाए। पहली किस्त न मिलने वाले लाभार्थियों के खाते में शीघ्र इसे भेजा जाए। गांवों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन कराकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाए। सभी विभागों की उपस्थिति इन शिविरों में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, अनुपस्थित पाए जाने वालेे अफसरों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed