फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   polythene everywhere

बिक रही पॉलीथिन

Wed, 20 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
polythene everywhere

प्रदेश सरकार ने भले ही पूरे प्रदेश में पॉलीथिन की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन प्रचार-प्रसार व सख्ती न होने से खुलेआम इसका उपयोग देखा जा सकता है। सूबे में गुरुवार से पॉलीथिन बेचना व इसका उपयोग करना दंडनीय अपराध होगा पर लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


इस प्रतिबंध से एक दिन पहले ही बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने बाजारों में पॉलीथिन की उपलब्धता की हकीकत जानी तो कई जगहों पर लूप पोल दिखे। दुकानदार धड़ल्ले से पॉलीथिन बेचते मिले। व्यापारी से लेकर ग्राहक तक इनका प्रयोग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जब व्यापारियों से पॉलीथीन पर प्रतिबंध की बात पूछी गई तो वह इससे अंजान दिखे। उनका कहना है इस बारे में प्रशासन की तरफ से अभी कोई चेतावनी नहीं मिली है। बाजार में आराम से पॉलीथीन के बैग, पन्नी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नहीं मिलेगी तो दूसरा विकल्प अपनाया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई हिदायत नहीं मिली है। बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ सरकार ने राज्य में 21 जनवरी से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

प्रदेश में प्लास्टिक की थैलियों (पॉलीथीन) को बनाने के साथ उसके भंडारण, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के फैसले के बाद पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रतिबंध लागू होने के बाद पॉलीथीन बनाने, बेचने, भंडारण और इस्तेमाल करने पर पूर्णतया: प्रतिबंध रहेगा, लेकिन प्रतिबंध लगने से एक दिन पहले इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। अब सवाल यह उठता है कि आखिर गुरुवार को प्रशासन कैसे ही पूरी तरह से बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा देगा।

प्रोडक्शन पर कड़ाई से लागू हो प्रतिबंध
सरकार का यह एक स्वागत योग्य कदम है। इससे पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण पर काफी हद तक लगाम लगेगी। पॉलीथीन बैन करने के लिए सरकार को इच्छाशक्ति दिखानी होगी। वह सबसे पहले पॉलीथीन प्रोडक्शन पर अंकुश लगाए। जब प्रोडक्शन नहीं होगा तो बाजार में पॉलीथीन कहां से आएगी। वहीं लोग इसका इस्तेमाल करने से बचे।
डॉ. एसपी शाक्य, प्राचार्य, आरएमपी डिग्री कॉलेज

जमीन, मनुष्य व मवेशियों के लिए राहत भरा कदम
पॉलीथीन पर प्रतिबंध सरकार को बहुत पहले लगा देना चाहिए था। इससे बहुत नुकसान हो रहा था। एक तो जमीन की उर्वरक शक्ति क्षीण हो रही थी। वहीं इसके इस्तेमाल से मवेशियों की मौत हो रही थी।

पॉलीथीन जलाने से निकलने वाली जहरीली गैस से मनुष्य को कैंसर जैसे रोग हो रहे थे। अगर सही तरीके से प्रतिबंध लागू हुआ तो इससे बहुत फायदा होगा। मनुष्य से लेकर जीव जंतु व पर्यावरण की काफी हद तक समस्याएं दूर हो जाएगी।

राज शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक
 
अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
शासन के निर्देर्शों के तहत जिले में गुरुवार से पॉलीथीन पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. इंद्रवीर सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed