{"_id":"60df55c88ebc3e55284c2f01","slug":"police-will-be-ready-for-tight-security-arrangements-sitapur-news-lko585106363","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुस्तैद रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुस्तैद रहेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को होने वाले चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी आरपी सिंह ने सुरक्षा का खाका खींच दिया है। चुनाव में सुरक्षा के बेहतर और मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। पूरा शहर संगीनों के साए में रहेगा। चौकसी इतनी कड़ी की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। सुरक्षा के लिए शहर में बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी रहेगी। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 जुलाई को चुनाव होना है। इसके लिए एसपी आरपी सिंह ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित समेत पुलिस के अन्य अफसरों के साथ बैठकर सुरक्षा का पूरा खाका खींच चुके हैं।
सुरक्षा के लिए बनाई गई रणनीति पर पुलिस ने काम भी शुरू कर दिया है। चुनाव के दो दिन पहले ही डीएम, एसपी मतगणना, मतदान स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर आदेश दे चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे शहर को संगीनों के साए में कर दिया गया है। चुनाव में हर तरह की गड़बड़ी और सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से एसपी आरपी सिंह ने चार सीओ, जिले के 28 में से 23 थानेदार, एक कंपनी पीएसी, 300 सिपाहियों को लगाया है। ये सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी सुबह से ही अपने प्वाइंटों पर तैनात हो जाएंगे। पूरे शहर में 15 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी। सुरक्षा इतनी कड़ी रहेगी कि, परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पुलिस की चुनाव को लेकर होने वाली हर छोटी से बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। डीएम-एसपी भी लगातार चुनाव से संबंधित पल-पल की हर अपडेट लेते रहेंगेे।
जीआईसी में बनेगी पार्किंग
मतदान करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को भी कलेक्ट्रेट के आसपास नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को रोकने के लिए जीआईसी में पार्किंग बनाई गई है। एएसपी साउथ एनपी सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि पार्किंग के लिए जीआईसी में व्यवस्था रहेगी। हालांकि, अगर कोई आना चाहता है तो गाड़ी उसे छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
शहर के इन प्वाइंटों पर दिन भर होगी चेकिंग, मुस्तैद रहेगी पुलिस
शहर को संगीनों के साए में करने के लिए प्वाइंटों को चिह्नित कर लिया गया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर की मंडी चौकी, कोट चौराहा, जीआईसी, आंख अस्पताल मार्ग, आरएमपी मोड़, रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइंस, लालबाग, डाकखाना रोड, लोहारबाग, प्रेमनगर समेत 15 प्वाइंटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ड्रोन से होगी चुनाव की निगरानी
चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के मामलों को लेकर कोई भी कोताही नहीं की है। इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर में ड्रोन से लगातार निगरानी होती रहेगी। ये ड्रोन खुद पुलिस का है। कोतवाली को ड्रोन मिल चुका है। प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल के पास भी कैमरे रहेंगे, जिससे वीडियोग्राफी होती रहेगी।
ये सीओ और थानेदार रहेंगे मुस्तैद
सीओ सिटी, सीओ मिश्रिख, सीओ महमूदाबाद, सीओ बिसवां शहर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा शहर कोतवाल, इमलिया सुल्तानपुर, महोली, पिसावां, खैैराबाद, कमलापुर, सिधौली, मानपुर, बिसवां, सदरपुर, रामपुर कलां, रामपुर मथुरा, रेउसा, थानगांव, महमूदाबाद, तालगांव, हरगांव, कोतवाली देहात समेत करीब 23 एसओ की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। ड्यूटी चार्ट तैयार हो चुका है। सुबह होते ही शहर के सभी चिन्हित 15 प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद हो जाएगी। कैमरे व ड्रोन से भी निगरानी होगी। चार सीओ, 23 एसओ, एक कंपनी पीएसी और 300 सिपाही लगाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मतदान के लिए अंदर प्रत्याशी के साथ हेल्पर के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं रहेगी। -एनपी सिंह, एएसपी साउथ