{"_id":"6a4fe4aa5c40b9d3b2080477","slug":"police-team-subjected-to-misconduct-constables-uniform-torn-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159708-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस टीम से अभद्रता, आरक्षी की वर्दी फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस टीम से अभद्रता, आरक्षी की वर्दी फटी
Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। शहर से सटी कांशीराम काॅलोनी में बृहस्पतिवार सुबह झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से कुछ लोगों ने अभद्रता की। इस दौरान एक आरक्षी की वर्दी फट गई।
मछली मंडी निवासी एक युवक परिचित महिला के साथ कांशीराम कॉलोनी गया था। वहां मौजूद दूसरे गुट की महिला से दोनों का झगड़ा हो गया। उस महिला के पक्ष के लोगों ने युवक को पीट दिया। सूचना पर मुख्य आरक्षी फखरुद्दीन, आरक्षी शुभम तोमर व शिवम माैके पर पहुंचे। कुछ युवक पुलिस पर हमलावर हो गया। इस दाैरान आरक्षी शुभम की वर्दी फट गई। सूचना पर मधुवन विहार व कंटीली चौकी से पहुंची पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया।
चौकी पर स्थायी प्रभारी नहीं : एसपी ने 15 जून को कांशीराम चौकी इंचार्ज घनश्याम राय को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद पांच तबादला सूची जारी हुईं, लेकिन इस चौकी पर स्थायी इंचार्ज तैनात नहीं हो पाया है। एक उम्रदराज उपनिरीक्षक को कांशीराम चौकी का कार्यभार दिया गया है। वह अक्सर अन्य जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इस वजह से चौकी का जिम्मा एक मुख्य आरक्षी संभाल रहा है। (संवाद)