{"_id":"68bc7b89227dee7c45068ff7","slug":"police-remained-confused-for-two-hours-on-the-information-of-kidnapping-sitapur-news-c-102-1-stp1002-139827-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अपहरण की सूचना पर दो घंटे हलाकान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अपहरण की सूचना पर दो घंटे हलाकान रही पुलिस
Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। स्थानीय पुलिस के शनिवार को दो घंटे तक होश उड़े रहे। पुलिस को शनिवार सुबह 11 बजे मनिकापुर सुल्तानपुर गांव निवासी युवक के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस गांव पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने युवक को खोज लिया था। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो युवक का बयान शक के दायरे में आ गया। सख्ती करने पर उसने सच उगल दिया। काम से बचने के लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और दो घंटे तक पुलिस को छकाता रहा।
इसी गांव से तीन दिन पहले भी एक युवक के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आ चुका है। बृहस्पतिवार को मनिकापुर मजरा सुल्तानपुर निवासी सूर्य प्रसाद यादव खेत में बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। हाथ-पैर व मुंह बंधे थे। सीएचसी में उपचार के बाद होश में आने पर सूर्य प्रसाद ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बांधकर डाल दिया था।
इसी तर्ज पर शनिवार को गांव के ही रहीस (20) के अपहरण की खबर सामने आई। हालांकि, कुछ ही देर में रहीस मिल गया। उसने बताया कि सुबह 11 बजे वह चारा लेने खेत गया था। गन्ने के खेत से दो नकाबपोश निकले और उसके हाथ पीछे से बांधकर अपहरण का प्रयास करने करने। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। यह देख नकाबपोश उसे छोड़कर भाग गए। घटना संदिग्ध लगी तो पुलिस से सख्ती से पूछताछ की। इस पर रहीस ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
रहीस ने कहा कि काम से बचने के लिए उसने यह अपहरण की कहानी गढ़ी थी। एक बजे तक यह ड्रामा चलता रहा, इस बीच पुलिस हलाकान रही। हालांकि, हाथ पीछे बंधे होने के सवाल पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। चर्चा है कि रहीस ने अगर खुद साजिश रची तो इसमें उसका साथ किसने दिया, क्योंकि वह अपने हाथ खुद पीछे तो बांध नहीं सकता है। बहरहाल, तीन दिनों में अपहरण के प्रयास की दूसरी घटना सामने आने पर ग्रामीण भयभीत हैं।
हर पहलू की हो रही जांच
रहीस ने काम से बचने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी। युवक ने अपने बयान में यह स्वीकार किया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है। इससे पहले की घटना पर भी जांच जारी है।
- प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी कमलापुर