फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police did route march

पुलिस ने किया रूट मार्च

Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Police did route march
सीतापुर। आगामी बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर सीतापुर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ न सिर्फ बैठक की, बल्कि पूरे जिले में पुलिस को पीस कमेटी की बैठक व नगर क्षेत्रों में रूट मार्च करने के निर्देश दिए। जिले के कस्बाई इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को शांति से पर्व मनाने अपील की। साथ ही कोविड-19 को लेकर सावधानियां बरतने को भी कहा है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। एसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर व्यापारियों के साथ मंत्रणा की। साथ ही उनके निर्देश पर जिले के बिसवा, लहरपुर, सिधौली और मिश्रित सहित कई नगरी व कस्बाई क्षेत्रों में पुलिस ने रूट मार्च किया। इसी के चलते सिधौली कस्बे में एसडीएम संतोष राय, सीओ अंकित कुमार व इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बे में रूट मार्च किया। इसी तरह सीओ लहरपुर उदय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ओपी राय ने लहरपुर में भी रूट मार्च किया।
विज्ञापन

यहां पुलिस ने लोगों से अपील की, कि वह कोविड-19 को ख्याल रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर त्यौहार मनाएं। इसके अलावा बिसवा में एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ पीयूष ुकुमार सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में भ्रमण किया। इसी तरह मिश्रिख नैमिषारण्य में भी अफसरों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रूट मार्च किया। जिसमें उपजिलाधिकारी राजीव पाण्डेय और सीओ अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed