फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   police arrested absconding criminal in Bhadauli case during encounter In Sitapur

Sitapur News: भड़ौली कांड के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में धरा, 10 दिन से दे रहा था चकमा; बताई उस रात की हकीकत

Tue, 21 Jan 2025 09:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

Police Encounter In Sitapur: पुलिस ने मुठभेड़ में भड़ौली कांड में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने उस रात की हकीकत बताई। 

विज्ञापन
police arrested absconding criminal in Bhadauli case during encounter In Sitapur
भड़ौली कांड: पकड़ा गया बदमाश जगदीश - फोटो : संवाद

विस्तार

Bhadauli Case Encounter In Sitapur: यूपी के सीतापुर में मंगलवार की तड़के पुलिस की भड़ौली कांड में फरार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह एवं एसओ कृष्ण कुमार की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। बदमाश की पहचान खीरी जनपद के राजापुर भज्जा निवासी जगदीश के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ सकरन थाना क्षेत्र के टॉपर पुरवा पलौली मोड़ के पास हुई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि तड़के करीब 5.30 बजे वह अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम के साथ दबिश देकर वापस थाने लौट रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अपराधी जगदीश टापरपुरवा पलौली मोड़ (चौराहा) पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम मौके से करीब 100 मीटर पहले गाड़ी सड़क किनारे पेड़ की आड़ में रोक दी। 

विज्ञापन

बदमाश के कब्जे से यह हुआ बरामद

इसके बाद अपराधी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इस पर वह भागने लगा। इसके बाद एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश जगदीश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुई हैं। इसके अलावा बदमाश के दाहिने हाथ में कपड़े के झोले में पन्नी में लपेटा हुआ एक हथगोला भी बरामद हुआ। पैंट की बायीं जेब से एक जोड़ी पायल सफेद धातु एवं 1200 रुपये की नकदी भी मिली है। इसके खिलाफ लहरपुर में पिछले वर्ष विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयां की भड़ौली कांड की सच्चाई

पुलिस पूछताछ में जगदीश ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भड़ौली गांव में घटित घटना में वह और उसके साथी अमीन नाई पुत्र अकबर निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी, सर्वेश पुत्र लालाराम निवासी ग्राम नयापुरवा मजरा हरदी थाना धौरहरा जनपद खीरी व नीरज पुत्र चंद्रिका निवासी ग्राम मुढ़िया थाना ईसानगर जनपद खीरी शामिल थे।  


बताया कि हम चारों लोग चोरी करने की नीयत से गांव किनारे बने घर में घुसे थे। किंतु चोरी नहीं कर पाए थे। तभी घरवाले जग गए और हम लोगों से हाथापाई करने लगे। जिसके घर में घुसे थे, उसके घरवालों से मारपीट हो गई थी। इसके बाद हम लोग भागने लगे। मेरा साथी अमीन नाई गिर गया। वह गंभीर चोट लगने से घायल हो गया और भाग नहीं सका। बदमाश ने बताया कि हम लोग पकड़े न जा सकें इसके लिए मैंने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली किसी को लगी या नहीं, इस बारे में हमे जानकारी नहीं है। 

पहले की घटनाएं भी कुबूलीं

पूछने पर बताया कि मैंने, मुंडे निवासी ग्राम नयापुरवा, थाना धौरहरा, जनपद खीरी और अमीन नाई पुत्र अकबर निवासी ग्राम महाराजनगर, थाना धौरहरा, जनपद खीरी के साथ मिलकर करीब एक महीने पहले लहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चन्देसुवा में दो घरों में चोरी की थी। इसमें एक घर में चांदी की पायल एवं कुछ रुपए मिले थे। दूसरे घर में कुछ रुपए और जेवर मिले थे। इसमें से मेरे हिस्से में ये पायल, जो आपने बरामद की है, मिली थी। 11 हजार रुपये उसी चोरी के हिस्से का माल मिला था। इसमें रुपये खर्च हो गए हैं। ये 1200 रुपये बचे हैं, जो मेरे पास हैं।

फरार बदमाशों के लिए टीमें दे रहीं दबिश

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि भड़ौली कांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed