फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police are ready in Khairabad in case of attack on Mahant

महंत पर हमले के मामले में खैराबाद में मुस्तैद रही पुलिस

Thu, 18 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police are ready in Khairabad in case of attack on Mahant
डीएम आवास पर डीएम से मुलाकात कर वापस निकलते साधु-संत। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर/खैराबाद। कमाल सरांय में जमीन की रंजिश में महंत बजरंग मुनि पर हुए हमले के मामले में पुलिस सतर्कता बरत रही है। खैराबाद सहित जिले के कई कस्बों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। इस सिलसिले में गुरुवार को संत-महंतों ने डीएम, एसपी से मुलाकात की। उन्होंने महंत पर हुए हमले और इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने भी संतों के प्रतिनिधि मंडल को उनकी मांगों को लेकर आश्वस्त किया।
विज्ञापन

खैराबाद के कमाल सरायं में जमीन रंजिश में महंत बजरंग मुनि पर कातिलाना हमला हुआ था। इससे महंत गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। इस मामले में दूसरे पक्ष के भी लईक, अतीक व सलमान जख्मी हुए थे। इस मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस कई दिनों सतर्कता बरत रही है। खैराबाद में पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं। कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके अलावा जिला मुख्यालय, लहरपुर व बिसवां में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकरण को लेकर गुरुवार को नैमिषारण्य पहला आश्रम के महंत भरदास, अयोध्या खाकी अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत दामोदर दास, महंत संतोष दास सहित चौरासी कोसी परिक्रमा समिति के जिम्मेदार संत-महंतों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में साधु सहित करीब आधा सैकड़ा लोग शामिल थे। साथ में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह, सचिव विमल भी मौजूद थे। सभी ने डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह से मुलाकात की। डीएम आवास के बाहर भी भारी फोर्स मौजूद रहा। अफसरों से संतों ने इस मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों से मुलाकात कर खैराबाद के प्रकरण पर चर्चा हुई है। जिसमें महंत बजरंग मुनि पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। उदासीन अखाड़े से जुड़ी संपत्ति के मामले की शीघ्र ही जांच कराकर उसमें उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस पर आला अफसरों ने साधु-संतों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान साधु संत भी पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाईयों से संतुष्ट दिखे। चर्चा के बाद साधु-संत अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

खैराबाद की घटना को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस तैनात है। सब कुछ सामान्य है। इस मामले में नैमिषारण्य से आए संत-महंतों ने डीएम, एसपी से मुलाकात की है। वे लोग भी कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
- एनपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed