{"_id":"5f244eda8ebc3e63c920a462","slug":"police-alert-regarding-bakrid-sitapur-news-lko5333184180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एक अगस्त को होने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट और मुस्तैद कर दी गई है। जिले भर में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने के लिए पुलिस बल सक्रिय रहेगा। शहर से लेकर ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। संबंधित थानेदार, क्षेत्राधिकारी अपने इलाकों में भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस के आला अधिकारी मुख्यालय से लेकर क्षेत्रों में घूम कर खुद नजर बनाए रहेंगे।
दरअसल बकरीद के मौके पर न सिर्फ नमाज पढ़ी जाती है, बल्कि तीन दिनों तक लोग कुर्बानियां करते हैं। पर्व में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय कर दी गई है। जिले की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी बल भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। हमारे पास पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ईद-उल-अजहा व आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। जिले में एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक व संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी व प्रशासनिक अफसर मुस्तैद रहेंगे।
इनकी लगाई गई ड्यूटी
एसपी आरपी सिंह के मुताबिक अफसरों के अलावा जिले में 50 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 500 हेड कांस्टेबल, 1500 आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, करीब ढाई सौ महिला आरक्षी, 300 रिक्रूट आरक्षी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 51 चार पहिया व करीब 28 दोपहिया पीआरबी भी लगाई गई हैं। साथ ही फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन आदि भी दोनों पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्रियाशील रहेंगे।
विज्ञापन
घर पर ही रहकर मनाएं बकरीद
जमीयत उलमा के नगर अध्यक्ष कारी सलाहुद्दीन ने लोगों को ईद-उल-अजहा व रक्षाबंधन पर्व की मुबारकबाद देते हुए अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोग बकरीद का पर्व घर पर ही रह कर मनाएं। नमाज भी घर में पढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व मनाएं। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करते हुए पर्व मनाने को कहा है।