{"_id":"6824e81458552588d100dd55","slug":"pm-modi-empowered-the-army-the-world-saw-its-might-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132306-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीएम मोदी ने सेना को किया सशक्त, विश्व ने देखा पराक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीएम मोदी ने सेना को किया सशक्त, विश्व ने देखा पराक्रम
Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राज्यपाल ने बांटे उपहार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को सीतापुर के दौरे पर रहीं। वह हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर जीआईसी स्थित हेलीपैड पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से खैराबाद के भूमिजा बहुउद्देश्यीय हाॅल पहुंचीं। वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री स्कूल किट व हाइजीन किट का वितरण किया। इस दौरान उनके संबोधन में सेना का शौर्य और पराक्रम छाया रहा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को सशक्त किया है। देश की सेना का धरती पर युद्ध तो पूर्व में देखा जा चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आकाश में युद्ध देखा गया। भारतीय सेना के पराक्रम को पूरे विश्व ने देखा। देश की बेटियों का पराक्रम सराहनीय रहा। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर सेना में आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अभी तक हमारा देश शस्त्र खरीदता था। वर्तमान में हम शस्त्र तैयार कर दूसरे देशों को भी बेचते हैं। हम इस मामले में आत्मनिर्भर बन चुके हैं। यही नया भारत है। हम शांति की बात करते हैं तो युद्ध में मजबूती से जवाब भी देना जानते हैं। इस दौरान डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।