{"_id":"67e0540102841e49c80f293e","slug":"please-pass-me-guruji-my-sister-did-not-get-married-for-my-sake-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129044-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पास कर दीजिए गुरुजी, बहन ने मेरी खातिर नहीं की शादी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पास कर दीजिए गुरुजी, बहन ने मेरी खातिर नहीं की शादी...
Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कॉपियों में मिल रहे 500 के नोट।
सीतापुर। सर जी प्रणाम...। सर जी बहुत गरीब हूं, पिता जी नहीं है, मेरी बहन मुझे पढ़ा रही है...। मेरी खातिर बहन ने शादी नहीं की है...। बहन प्राइवेट नौकरी कर रही है...। घर का खर्चा वही चलाती है...। पिता जी मजदूरी करते थे...। ये शब्द यूपी बोर्ड के एक परीक्षार्थी के हैं, जिसने अच्छे अंक हासिल करने के लिए मार्मिक अपील अपनी इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका में लिखी है। इस तरह की अपील देखकर परीक्षक भी हैरान हो रहे हैं। परीक्षकों का कहना है कि ऐसी अपीलों से कोई असर नहीं पड़ता है। नंबर उतने ही मिलेंगे जितना उत्तरपुस्तिका पर लिखा है।
जिले में इस समय यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल करने के लिए तमाम तरह की अपील करके परीक्षकों को भावुक करने का प्रयास कर रहे हैं। एक विद्यार्थी ने गुरुजी के नाम से पत्र लिखकर कहा कि माता-पिता की कोरोना में मौत हो गई थी। भाई पढ़ा रहा है। माता पिता की खातिर मुझे पास कर देना। इसी तरह अन्य तमाम अपीलें विद्यार्थी लिख रहे हैं।