फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   plant

पीपल पाकड़ व बरगद है प्राण वायु : दारा सिंह

Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
plant
फोटो-23 नैमिषारण्य में पौधरोपण करते मंत्री दारा सिंह चौहान। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
मिश्रिख (सीतापुर)। वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को नैमिषारण्य पहुंचे। इस दौरान मां ललिता देवी सहित तमाम मठ मंदिरों के दर्शन किए। हरिशंकरी का पौधा रोपित करके पेड़ पौधों का महत्व बतलाया। इस दौरान वन विभाग सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन प्रभागीय निदेशक सीतापुर द्वारा हरिशंकरी वाटिका पौधा रोपड़ कार्यक्रम का आयोजन नैमिषारण्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल आरके सिंह ने पवित्र चक्रतीर्थ में मार्जन लेकर सिद्धि पीठ मां ललिता देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद सिद्धि काली पीठ व हनुमान गढ़ी में माथा टेका। आयोजित कार्यक्रम में नैमिषारण्य स्थित अरोग्य वाटिका में हरिशंकरी पौधे का रोपड़ किया। हरिशंकरी पौधे के महत्व पर बोलते हुए कहा पीपल पाकड़ बरगद के सम्मिलित पौधा रोपण को हरिशंकरी कहा जाता है। यह वृक्ष हमेशा हरेे भरे रहते है।
विज्ञापन

जीव जंतुओं को आश्रय व फ ल खाने को मिलते है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वृक्ष की पूर्ण पत्तियां कभी नहीं गिरती है। सभी को शुद्ध आक्सीजन भी प्राप्त होती है। डीएफओ बृजमोहन शुक्ला ने कहा कि यह तीन वृक्ष ब्रह्मा विष्णु व शंकर जी का स्वरूप भी माना जाता है। स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण की दृष्टि से इस वृक्ष का एक अलग महत्व है। इस मौके पर पक्षी प्रेमी महेश शाहू, एसडीओ एके मिश्रा, रेंजर लईक अहमद, वन दरोगा एसएन शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, अक्षय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed