फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pitr tarpan offerd

नाभिगया में तर्पण से पुरखों को मिलता मोक्ष

Sun, 18 Sep 2016 11:31 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 18 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pitr tarpan offerd
dan in pitra paksha - फोटो : AmarUjala

पितृ पक्ष में तर्पण करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। पुरखे संतुष्ट होकर निरोग, चिरायु, श्रेष्ठ. संतान व धनादि का आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों के अनुसार नैमिष के पौराणिक स्थलों नाभिगया (काशीकुंड) व चक्रतीर्थ पर श्राद्ध व तर्पण का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


इसीलिए पितृ पक्ष में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां तर्पण करने आते हैं। पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका से भी पितृ पक्ष में श्रद्धालु नैमिष पहुंचते हैं। अश्विन मास का कृष्ण पक्ष पितरों का पक्ष होता है। इसमें पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का विधान सतयुग से चला आ रहा है। पुराणों के अनुसार सभी लोकों में विख्यात नैमिष तीर्थ कष्ट हरने वाला है।
विज्ञापन


यहां अन्नदान, पिंडदान, श्राद्ध, तप, यज्ञादि करना श्रेयष्कर है। यह क्रम पितृ विसर्जनी अमावस्या तक जारी रहता है। नैमिष के आचार्यों के अनुसार जो व्यक्ति चक्रतीर्थ में स्नान कर पिंड दान व तर्पण करते हैं। उसे धार्मिक पुण्य के साथ ही उनके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौ, तिल व चावल सहित जल पितरों को सूर्यदेव के माध्यम से दिया जाना ही तर्पण है। तर्पण के समय कुश जरूरी है। वैदिक परंपरा की श्राद्ध विधि में चार कर्म बताए गए हैं। पिंडदान, हवन, तर्पण व ब्राह्मणों को भोजन। इसीलिए पितरों की तिथियों पर ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।

नैमिष में श्राद्ध व तर्पण के विशेष महत्व को देखते हुए यहां देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। पितृ पक्ष में पड़ोसी देश नेपाल व श्रीलंका तक से श्रद्धालु नैमिष पहुंचकर पितरों को मोक्ष की कामना से तर्पण व दान-पुण्य करते हैं।  


इसलिए है विशेष महत्व
बद्रीनारायण धाम में कपाल गया, गयाजी में चरण गया और नैमिषारण्य धाम में नाभि गया। किसी वजह से उक्त दो गया में पितरों का तर्पण न कर पाने की दशा में भी नैमिष के नाभिगया तथा काशीकुंड में तर्पण करने से पितरों को मोक्ष मिल जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed