{"_id":"5fcfbe638ebc3ecfa1651501","slug":"pfi-member-quizzed-for-hours-released-sitapur-news-lko5538582108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई सदस्य से घंटों पूछताछ, छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई सदस्य से घंटों पूछताछ, छोड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के लिए चर्चित पीएफआई से जुड़े रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को खैराबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की है। सघन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे शाम को छोड़ दिया। चर्चा है कि युवक को भारत बंद के मामले में पुलिस पकड़ लाई थी। पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
खैराबाद निवासी मुकीद को 2019 में पुलिस ने जेल भेजा था। उसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के लिए चर्चित पीएफआई के सदस्य होने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके पास से पीएफआई से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए थे। मुकीद इस वक्त जेल से बाहर है। मंगलवार को भारत बंद के चलते उसे हिरासत में लिया गया। खैराबाद पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। शाम को उसे छोड़ दिया गया।
इस बाबत इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश शुक्ला का कहना है कि मुकीद 2019 में जेल गया था। उसके पास से तब पीएफआई से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले थे। उसी मामले में उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।