{"_id":"624b38a20fb4191d544afe9c","slug":"people-will-be-able-to-enjoy-swimming-sitapur-news-lko624606798","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैैराकी का लुत्फ ले सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैैराकी का लुत्फ ले सकेंगे लोग
विज्ञापन
तरणताल में तैराकी के लिए खोला गया स्वीमिंग पुल। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दो साल से बंद पड़ा तरणताल सोमवार को खोल दिया गया है। इससे लोग अब तैराकी का आनंद ले सकेंगे। सोमवार शाम को सीडीओ अक्षत वर्मा तरणताल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़ कर तरणताल को खोल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार तैराकी सीखने के लिए सोमवार से संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालक सुबह छह से आठ बजे व शाम को चार से सात बजे तक तैराकी कर सकेंगे। महिलाओं को तैराकी के लिए शाम पांच से छह बजे तक समय रहेगा। पुरुषों के लिए तैराकी का समय सुबह छह से आठ बजे व शाम को छह से सात बजे तक निर्धारित किया गया है। तरणताल में तैराकी करने के लिए जिला खेल कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे पंजीकरण किया जाएगा।
अभी तक कोरोना की वजह से तैराकी बंद थी। अब लोग तैराकी का लुत्फ ले सकेंगे। उद्घाटन करने पहुंचे सीडीओ अक्षत वर्मा को ताइक्वांडो खिलाड़ी आराध्या कनौजिया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। खिलाड़ी अनुभवी श्रीवास्तव ने बैच लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला खेल कार्यालय के तैराकी प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार पाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार लाल, हाकी प्रशिक्षक विवेक सिंह, राहुल गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।