फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People were in panic herd of tigers discussion

बाघ की चर्चा से दहशत झुंड में निकले लोग

Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

मिश्रिख में ठाकुर नगर के निकट शुक्रवार को बाघ देखे जाने के बाद से यहां के लोग दहशत में हैं। रविवार को भी लोग खेतों की ओर नहीं गए। जो भी घर से निकला, वह झुंड में ही निकला। हालांकि वन विभाग बाघ न होने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को ठाकुरनगर के निकट रौसिंहपुर निवासी शिवकुमार त्रिपाठी ने बाघ देखे जाने की बात कही थी। उसके बाद से पूरे क्षेत्र में बाघ होने की चर्चा हो रही है। यह अलग बात है कि वन विभाग बाघ न होने की पुष्टि कर रहा है।
विज्ञापन


विनोद, श्याम लाल, जवाहर लाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हमेशा यही बात दोहराता है की बाघ नहीं है, लेकिन उसके दावे गलत निकलते हैं।

वन विभाग तभी हामी भरता है, जब बाघ या तेंदुआ नुकसान करना शुरू कर देते हैं। ऐसे मामले संदना, नैमिषारण्य सिधौली व इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदना में बाघ ने जब मवेशियों का शिकार करना शुरू किया, तब वन विभाग हरकत में आया। सिधौली में तेंदुआ गांव पहुंच गया, तब वन विभाग हरकत में आया।

इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में जब तेंदुआ शिकारियों के शिकंजे में फंस गया, तब वन विभाग हरकत में आया। यही वजह है कि लोग वन विभाग की बात को मानने को तैयार नहीं है। रविवार को ठाकुर नगर,बहुती, लश्करपुर, जिहुरा आदि गांवों में दहशत का माहौल रहा।


लोग सड़कों पर कम निकले, खेत जाने के लिए ग्रामीण झुंड बनाकर घर से निकले। कोहरा छाया होने के कारण भी लोग दहशत में रहे। उन्हें भय था कि कहीं कोहरे के कारण सामने खड़ा बाघ उन्हें नजर ही न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed