फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People wander up to six hours for gasoline

छह घंटे तक पेट्रोल के लिए भटके लोग

Tue, 28 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश में क्रूड ऑयल पर प्रवेश कर की वापसी समेत कई मुद्दों को लेकर पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रही। मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान पेट्रोल व डीजल न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप खुलने के बाद भी ईंधन भराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से देर शाम तक गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


प्रदेश में क्रूड ऑयल पर प्रवेश कर की वापसी और फिक्स वैट व्यवस्था खत्म करने समेत चार सूत्रीय मांगो को यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में 28 जुलाई की सुबह 6 बजे से 12 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार तय तारीख व समय पर जिले के पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंपो पर ताले लटकते देख वहां पहुंचने वाले वाहन स्वामी डीजल व पेट्रोल न मिलने पर बैरंग वापस लौट गए।

कई लोग जरूरी काम से तो कई इमरजेंसी में घर से निकले थे। पेट्रोल पंप बंदी से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इमरजेंसी होने की वजह से कुछ लोग निजी वाहनों के बजाय रोडवेज बस अथवा ट्रेन से गतंव्य की ओर रवाना हुए।


जबकि कई लोगों ने ईंधन न मिलने पर अपना प्रेेग्राम कैंसिल कर दिया। उधर दिन चढ़ने के साथ ही पंपो पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

सबसे ज्यादा बाइकों की भीड़ जमा हो गई। लोग छह घंटे की इस बंदी के दौरान 12 बजने का इंतजार करते रहे। पेट्रोल खुलने पर वाहन में ईंधन भरवाने की होड़ मच गई।

जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत बेग सनी ने बताया कि बंदी पूरी तरह सफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed