फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   people shiver in the evening

शाम होते ही कंपकंपाए लोग

Tue, 28 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
people shiver in the evening
सीतापुर। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। दोपहर के समय धूप ने कुछ देर के लिए राहत जरूर दी लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। इससे लोग अपने घरों में दुबक गए। अधिक ठंड लगने पर अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

दिसंबर माह में मौसम बदलता जा रहा है। सोमवार को सुबह के समय काफी ठंड रही। ठिठुरन बढ़ने से स्कूली बच्चे गर्म कपड़े पहने स्कूल जाते हुए नजर आए। सुबह 10 बजे के बाद हल्की सी धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन धूप की यह तपिश अधिक देर तक नहीं टिक सकी। करीब तीन बजे के बाद अचानक धूप गायब हो गई।
विज्ञापन

इससे मौसम में बदली छा गई। बदली छा जाने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई। इसकी वजह से शाम आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने अपने घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed