{"_id":"583dbebd4f1c1b0f1ede61be","slug":"peon-dismissed-junior-branch-manager-demoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी बर्खास्त, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक बने बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी बर्खास्त, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक बने बाबू
Amarujala Bureau
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि कनिष्ठ शाखा प्रबंधक को बाबू बना दिया गया। यह कार्रवाई बैंक हित में काम न करने पर की गई है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक में तैनात चपरासी कमलेश कुमार शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। कमलेश लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं कनिष्ठ शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को डिमोशन करते हुए बाबू (लिपिक/ कैशियर) बनाया गया है।
विज्ञापन