फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   pelted with stones on Police team who arriving  after receiving information about fight in Sitapur

Sitapur News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, कई थानों की पुलिस मौके पर, हिरासत में सात आरोपी

Fri, 02 Jan 2026 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 12:53 PM IST
सार

सीतापुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव किया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सात आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। 

विज्ञापन
pelted with stones on Police team who arriving  after receiving information about fight in Sitapur
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में आरोपियों ने शुक्रवार को झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया। इसमें डायल 112 पीआरवी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति नियंत्रण में आई। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


घटना अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव मार्ग स्थित भगवतीपुर चौराहे के पास की है। यहां पर जानकी नगर गांव निवासी दिनेश यादव और मंटू पाल के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेने के लिए बात शुरू की।
विज्ञापन


इस बीच आरोपियों ने डायल 112 की टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि मामले में सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। एफआईआर दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed