फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients with cough, fever, and skin diseases were the most numerous.

Sitapur News: खांसी, बुखार व त्वचा रोग के मरीज रहे अधिक

Mon, 27 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Patients with cough, fever, and skin diseases were the most numerous.
महोली के पीएचसी इन्द्रौली में मरीज देखतीं चिकित्सक । संवाद
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में खांसी-जुकाम, बुखार व त्वचा रोग के करीब 3450 मरीज पहुंचे। इन मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी व जिला अस्पताल से जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। शुरुआत में मरीजों की काफी भीड़ बनी रही। दोपहर दो बजे के बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद तेज धूप निकल रही है तो लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रों पर आए ज्यादातर मरीज संक्रामक रोगों से पीड़ित रहे। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें बचाव करने की सलाह दी। साथ ही डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए गंदा पानी न जमा होने देने, रात में मच्छरों से बचने, ताजी सब्जी व फलों का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार उल्टी-दस्त होने पर निकट के चिकित्सालय से इलाज करवाने का परामर्श दिया। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि किसी भी सीएचसी में दवाओं की कोई कमी नहीं है। चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।

-------------

जांच कराने के लिए जाना पड़ता है 10 किमी दूर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने 77 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी-जुकाम, बुखार व पेट संबंधी बीमारियों से परेशान थे। यहां स्थायी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के तहत उनको यहां नियुक्त किया गया है। वह सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मरीजों का उपचार करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से लैब असिस्टेंट की तैनाती न होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए लगभग 10 किमी दूर रेउसा जाना पड़ता है।

----------
पीएचसी सकरन में 16 मरीजों को बांटी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में रविवार को आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने कुल 16 मरीजों को दवाइयां दीं। इनमें चर्म रोग के पांच, पेट रोग का एक, शुगर रोग के दो, सांस रोग के दो व बुखार के छह मरीज शामिल रहे। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार, स्टाफ नर्स शशिकांति, आशा व रेखा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं। मेले में मरीजों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक भी किया गया। पड़ोसियों को भी संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने की अपील की गई।
--------------
पीएचसी इंद्रौली में 35 ने कराया इलाज
पीएचसी इंद्रौली में रविवार को डाॅ. दिव्या मिश्रा ने मरीजों का इलाज किया। मेले में 35 मरीजों ने इलाज करवाया। आठ मरीजों की मलेरिया जांच की गई, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इलाज कराने आई सरिता व संगीता ने बताया कि कई दिनों से बुखार है। चिकित्सक ने जांच कर दवाई दी है। मेले में अरविंद व दीपू ने भी इलाज कराया।


-----------
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किया प्रेरित
लहरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर फरीदपुर में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 56 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संचारी रोगों से बचाव व सजग रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गर्मी व बारिश के कारण ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, डायरिया, खांसी, जुकाम, त्वचा, पेट रोग के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले में आए मरीजों को आयुष्मान कार्ड व परिवार कल्याण अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed