फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients being treated on the floor

फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Patients being treated on the floor
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। यहां चारों तरफ अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। मरीजों को फर्श पर लेटकर इलाज कराना पड़ रहा है। वार्डों में आवारा कुत्ते टहल रहे हैं। इससे मरीज हर समय भयभीत रहते है। वहीं, जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती करने के बाद डॉक्टर तुरंत ही अन्य वार्डो में शिफ्ट कर देते हैं। जबकि वार्डों में यह नहीं देखा जा रहा है कि वहां पर मरीज के लिए बेड हैं या नहीं। मरीज जब वार्ड में पहुंचता है, तब उसे अव्यवस्थाओं से सामना करना पड़ा है। वार्डों में बेड भरे पड़े हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए फर्श पर बिस्तर लगाना पड़ रहा है। मेडिकल- ए वार्ड में रेउसा के ताहपुर निवासी रामू व शहर के हाता कप्तान निवासी अनीता देवी का फर्श पर इलाज चल रहा था। रामू बुखार से पीड़ित है, जबकि अनीता देवी डायरिया से ग्रसित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मरीजों को नहीं कर रहे वापस’
सीएमएस डॉ. नलिनीकांत त्रिपाठी का कहना है कि जो मरीज अस्पताल पहुंच रहा है, उसे वापस नहीं किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सभी को बेड नहीं दिया जा सकता है। फर्श पर बिस्तर लगाकर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed