फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panic due to presence of tiger in Jalalpur

जलालपुर में बाघ की मौजूदगी से दहशत

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panic due to presence of tiger in Jalalpur
सीतापुर। बाघ की मौजूदगी से मछरेहटा से जलालपुर तक दहशत व्याप्त है। शनिवार को मड़रहा गांव के करीब पग चिह्न मिले हैं। इससे एक दिन पहले ही इसी गांव के आसपास पग चिह्न पाए गए थे। जिले की सीमा में एक पखवाड़े पूर्व प्रवेश करने वाला बाघ पिसावां, रामकोट व मछरेहटा होते हुए जलालपुर क्षेत्र में पहुंच चुका है। वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है, लेकिन टीम को सिर्फ पग चिह्न ही मिल पाते हैं। बाघ का सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी एके मिश्रा की अगुवाई में कांबिंग की गई। इस दौरान पहले सरायन नदी पार करने फिर वापस मछरेहटा इलाके में बाघ के आने के पग चिह्न मिले हैं। मूसेपुर गांव के मजरा मड़रहा में आज दोबारा बाघ के पग चिह्न पाए गए हैं। यह पग चिह्न पिछली रात के बताए जा रहे हैं। कांबिंग करने वाली टीम के अनुसार बाघ जलालपुर के आसपास चहलकदमी कर रहा है। बाघ की मौजूदगी से कई गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया यह शांत स्वभाव का बाघ है। अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है। दिन में यह बाहर नहीं निकलता बल्कि रात में निकलता है। यही वजह है अब तक किसी को दिखाई नहीं दिया। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के साथ बाघ के नजर आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed