{"_id":"5e2b28428ebc3e7081424ac4","slug":"panchayat-election-sitapur-news-lko504868264","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर किसी ने नहीं दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर किसी ने नहीं दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 38 लोगों ने परचे दाखिल किए। पहले दिन 26 नामांकन हुए थे। ऐसे में 64 लोगों के परचे आए। सदस्य ग्राम पंचायत के 82 पदों पर किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 27 जनवरी को की जाएगी।
पंचायत उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 24 जनवरी को नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। बीडीसी पद के लिए तीन परचे भरे गए। जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। इसी प्रकार सदस्य ग्राम पंचायत के 33 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इसके पूर्व 23 जनवरी को कुल 26 परचे भरे गए थे।
82 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए किसी भी व्यक्ति ने परचा नहीं दाखिल किया है। 27 जनवरी को सुबह दस बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 जनवरी को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।
विज्ञापन
इसी दिन अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन का कार्य होगा। तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना होगी।