फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oxygen crisis in ambulance, child's breathing stuck

एंबुलेंस में ऑक्सीजन का संकट, बच्चे की अटकी रहीं सांसे

Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis in ambulance, child's breathing stuck
सीतापुर। जिले में एंबुलेंस की स्थिति खराब होती जा रही है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के चलते एक मरीज की घंटों सांसे अटकी रही। परिजन बराबर लखनऊ जल्द भेजने की बात कहते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे एंबुलेंस मिल सकी। तब तक मरीज की हालत गंभीर हो गई। उसे किसी तरह लखनऊ भेजा गया। चिल्ड्रेन वार्ड में एनीमिया के चलते दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

झरेखापुर इलाके के गरसारी निवासी शुभम (9) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार आने पर उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस पर स्टाफ नर्स ने अस्पताल की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को फोन करके व्यवस्था करवाई। जब परिजन बच्चे को लेकर एंबुलेंस के पास पहुंचे तो उसमें ऑक्सीजन बहुत कम थी। बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में परिजन ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस में किसी तरह ऑक्सीजन का इंतजाम हो सका। उसके बाद बच्चे को लखनऊ ले जाया गया। जब तक एंबुलेंस नहीं मिली तब तक परिजनों की सांसे अटकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के मोलाहिमपुर निवासी मनीष (5) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इमलिया सुल्तानपुर इलाके की सलोनी (7) की बुखार के चलते सांसे थम गई।
एंबुलेंस की नहीं कोई कमी
जिले में 108 नंबर की 93 एंबुलेंस चल रही हैं। इनमें ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर सीतापुर, बिसवां व लखनऊ से ऑक्सीजन ली जाती है। एएलएस एंबुलेंस के बारे में जानकारी नहीं है।

- अभिनव यादव, जिला एंबुलेंस प्रभारी
नहीं है जानकारी
जिला अस्पताल में चल रही एएलएस एंबुलेंस में ऑक्सीजन रहती है। अगर किसी एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं है तो इसकी जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इसके बारे में शिकायत की है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed