{"_id":"609ac39e8ebc3e73e86d2840","slug":"overload-truck-crushed-growth-on-bike-sitapur-news-lko577745789","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी वृद्घा को ओवरलोड ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी वृद्घा को ओवरलोड ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बैंक से पैसा निकालकर बेटे साथ बाइक से घर आ रही महिला की ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला भतीजे के तिलक के खर्च को लेकर वह पैसा निकालने गई थी। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की, लेकिन इससे पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
रेउसा के लौकी नेवादा निवासी जुगला देवी (60) के भतीजे अनूप गुप्ता का तिलक 12 मई बुधवार को है। खर्च के लिए महिला मंगलवार को अपने बेटे कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ बाइक से रमुवापुर कालिका सिंह गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक से रुपये निकालने गई रही थी। बताया जाता है कि पैसे निकालकर महिला घर आ रही थी, इस बीच रेउसा इलाके में ही ओवर लोड मौरंग लगे ट्रक ने रमुवापुर कालिका सिंह गांव के पास प्राथमिक स्कूल के करीब बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद महिला बाइक से नीचे आ गिरी, इस बीच ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की, इससे ट्रक के शीशे टूट गए हैं।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद घर में चल रही तिलक समारोह की तैयारियां फिलहाल रुक गई हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। खुशियों की जगह घर में मातम पसरा है। एसओ रेउसा सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।