{"_id":"6a270bccd5b6b0853c0a8eab","slug":"outsourced-electricity-workers-will-now-protest-on-june-17-sitapur-news-c-102-1-stp1001-157578-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आउटसोर्स बिजली कर्मचारी अब 17 जून को करेंगे धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आउटसोर्स बिजली कर्मचारी अब 17 जून को करेंगे धरना प्रदर्शन
Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विद्युत वितरण मंडल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और उपभोक्ता हित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित नौ जून धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर आगामी 17 जून को कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों ने विभाग को 16 जून तक उनकी ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। 17 जून को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 18 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगा। जिससे होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति या क्षति की जिम्मेदारी विभाग की होगी।