{"_id":"6ace78a42ddb8dae30052410","slug":"outraged-over-the-failure-to-arrest-the-coaching-center-owner-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165821-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी न होने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी न होने पर भड़के
Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में परिजनों को समझाते सीओ।
सीतापुर। छात्रा की मौत के मामले में आरोपी कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों के साथ छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
परिजनों ने आरोप लगाया कि रामकोट पुलिस आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों के अनुसार, उनकी 20 वर्षीय पुत्री स्नातक की छात्रा थी। आठ अक्तूबर को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला था।
परिजनों ने रामकोट क्षेत्र के परसेहरा निवासी कोचिंग संचालक रंजीत प्रजापति पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने छात्रा के साथ कुछ अनैतिक होने की आशंका भी जताई थी। परिजनों का कहना है कि आरोपी पिछले चार साल से छात्रा को पढ़ा रहा था और इस दौरान कई बार घर भी आया था।
विज्ञापन
आरोप है कि किसी बात को लेकर घटना से करीब एक सप्ताह पहले से छात्रा को धमकियां मिल रही थीं। घटना के बाद भी आरोपी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। परिजनों ने घटना वाले दिन ही रंजीत के खिलाफ रामकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चार दिन बीतने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
मंगलवार को परिजनों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।