फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Order for adjustment of schools should be withdrawn

Sitapur News: विद्यालयों के समायोजन का आदेश वापस हो

Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Order for adjustment of schools should be withdrawn
महोली (सीतापुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने रविवार को विधायक शशांक त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विद्यालयों के समायोजन का आदेश वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों के समायोजन की प्रक्रिया अपनाते हुए परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का निर्देश वापस लिया जाए।
विज्ञापन

50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों की समायोजन प्रक्रिया अपनाने से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि सरकार की शिक्षक-शिक्षिकाओं के पदों को समाप्त किए जाने की मंशा है। मांग की गई है कि शासन द्वारा जारी इस आदेश को वापस लिया जाए। इस दौरान शिक्षक देवेंद्र सिंह, विजय पांडेय, वीरेंद्र कुमार, अनूप शुक्ला, मनोज मिश्रा, बाल गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed