{"_id":"68d04d8204b6f4d7dd0f99d4","slug":"only-991-applications-in-scholarship-scheme-exam-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140841-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में महज 991 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में महज 991 आवेदन
Mon, 22 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में कम आवेदन पर शासन ने नाराजगी जताई है। डीआईओएस व बीएसए को चेतावनी दी। योजना में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवेदन होने हैं। इसमें सफल विद्यार्थियों को 12वीं तक प्रत्येक माह एक हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। शासन स्तर से समीक्षा हुई। इसमें मालूम हुआ कि जिले में अब तक महज 991 विद्यार्थियों के ही आवेदन हुए है। जबकि इससे पहले बीएसए ने सभी शिक्षकों को प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच आवेदन कराए जाने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया है। इस पर शासन ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में आवेदन कराए जाने की हिदायत दी है।
जारी होगा नोटिस
प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस