{"_id":"68a9fd7494e0de41a802602b","slug":"only-86-ccls-were-approved-instead-of-226-ado-was-reprimanded-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138771-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 226 की जगह 86 सीसीएल ही स्वीकृत, एडीओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 226 की जगह 86 सीसीएल ही स्वीकृत, एडीओ को फटकार
Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय के साथ शनिवार को ऐलिया ब्लॉक का निरीक्षण किया। कई अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में सामने आया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 225 समूहों की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) पत्रावलियों के सापेक्ष मात्र 86 पत्रावलियां ही बैंक भेजी गईं। इसमें से महज 18 ही अभी तक निस्तारित हुईं।
इस पर सीडीओ ने एडीओ को फटकारा। कहा कि एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाई जाए। यह भी निर्देश दिए कि जिन बैंकों ने सहयोग नहीं किया है। सीसीएल की अधिकतर फाइलों को रिजेक्ट किया है। मामलों की गहन समीक्षा की जाए।
सीडीओ ने उपायुक्त श्रम रोजगार संग ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्य व उसके सापेक्ष सृजित मानव दिवसों की समीक्षा की। इसके तहत श्रमिकों को समय से कार्य भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, मनरेगा पत्रावलियों के रखरखाव के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया। स्थापना पटल पर ग्राम विकास अधिकारियों की सेवा पुस्तिकाएं अपडेट न रखने पर लिपिक को फटकारा। दो दिन में अपडेशन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के लिए डीडीओ को निर्देश दिए। विकास खंड पर भ्रमण पंजिका में करीब डेढ़ माह तक एंट्री न होने पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ को प्रत्येक कार्यदिवस में इसका अवलोकन करने के निर्देश दिए।
रामपुर नयागांव गोशाला में मिली ईयर टैगिंग की धीमी प्रगति
सीडीओ ने ग्राम पंचायत रामपुर नयागांव का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां 324 पशु संरक्षित हैं, जिनमें शत प्रतिशत ईयर टैगिंग नहीं की गई है। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की और दो दिनों में शत प्रतिशत ईयर टैगिंग के निर्देश दिए। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा सुबह शाम देने व चुनी चोकर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोशालाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को कम से कम दो दिन में एक बार भ्रमण के भी निर्देश जारी किए।
पंचायत सचिवालय में खराब मिला कंप्यूटर
सीडीओ ने रामपुर नयागांव के पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित पंचायत सहायिका से अभिलेख मांगकर देखे। सचिवालय का कंप्यूटर सिस्टम खराब मिला। इस पर सचिव को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में टहल रह छोटे बच्चों को देख कर प्रधान से उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने को कहा।