फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One thousand patients of fever and cold reached the hospital

Sitapur News: बुखार-जुकाम के एक हजार मरीज पहुंचे अस्पताल

Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
One thousand patients of fever and cold reached the hospital
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। - संवाद
सीतापुर। होली के बाद अचानक जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। वायरल फीवर तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बुखार-जुकाम के करीब एक हजार मरीज पहुंचे। ये मरीज वायरल के साथ ही पेट दर्द, खांसी व जुकाम से भी पीड़ित रहे।
विज्ञापन


होली के बाद अचानक मौसम बदल गया है। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे बीमारियां भी पांव पसारने लगी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब 2600 मरीज पहुंचे। इनमें वायरल फीवर के ही एक हजार मरीज थे। ये मरीज कई दिन से परेशान हैं।
विज्ञापन


मरीज उमेश ने बताया कि पांच दिन से बुखार आ रहा है। राखी ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद उतर जाता है। फिर बुखार आ जाता है। इस वजह से पैथालॉजी में भी भीड़ बढ़ी है। बृहस्पतिवार को करीब 400 मरीजों की जांच करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे के बाद सैंपल नहीं लिए गए। इससे 50 से अधिक मरीजों को बिना जांच के ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा हड्डी रोग, त्वचा रोग, गले में दिक्कत व कान में परेशानी संबंधी मरीज भी आ रहे हैं।



क्या है कारण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा बताते हैं कि होली के बाद मौसम बदला है। इस दौरान लोगों का खानपान भी बदल गया है। इस वजह से पेट संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड होती है। रात में घरों में पंखे, कूलर व एसी चल रहे हैं। इस वजह से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव का अच्छा तरीका है कि खानपान पर विशेष ध्यान दें। रात के समय एसी चलाने से बचें।


बढ़ी है भीड़
जिला अस्पताल में होली के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इस वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। वायरल फीवर के अधिक मरीज आ रहे हैं।
-डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed