{"_id":"692b3776ac75d7700c02b31d","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-the-businessmans-pocket-by-taking-a-lift-sitapur-news-c-102-1-slko1037-145200-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लिफ्ट लेकर व्यापारी की जेब से एक लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लिफ्ट लेकर व्यापारी की जेब से एक लाख उड़ाए
Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के रन्नूपुर गांव निवासी गुड़ व्यापारी विशंभर वर्मा (63) की जेब से उचक्के ने लिफ्ट लेने के बहाने करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रन्नूपुर निवासी विशंभर के अनुसार वह बृहस्पतिवार दोपहर गुड़ आढ़तियों से वसूली कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया कि उन्होंने करीब तीन लाख रुपये वसूले थे। दो लाख रुपये एक जेब में रखे। जबकि एक लाख रुपये दूसरी जेब में रखे थे। कोतवाली के पास पिंकू आढ़त से वापस चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी।
कार से उतरे व्यक्ति ने बड़ागांव मार्ग पर छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद युवक एक काला बैग हाथ में लेकर उनकी बाइक पर पीछे बैठ गया। इस दौरान युवक ने विशंभर की जेब काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए। कुछ देर बार विशंभर को घटना का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।