फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one injured due to fireing

चुनावी रंजिश में चली गोली, एक जख्मी

Mon, 22 Jul 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
one injured due to fireing
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर के बजेहरा बाजार में प्रधान व पूर्व प्रधान में चुनावी रंजिश के कारण विवाद हो गया। उधर से गुजर रहे एसओ दोनों पक्षों को थाने ले गए। कार्रवाई न होने से देर रात दोनों पक्षों में गोली चल गई। इससे पूर्व प्रधान का भाई जख्मी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदरपुर थाना के बजेहरा गांव निवासी प्रधान अवधेश कुमार यादव व पूर्व प्रधान महराज सिंह यादव के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। शनिवार को जहांगीराबाद बाजार में प्रधान अवधेश यादव व इशरत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच वहां पूर्व प्रधान महराज सिंह यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पहुंचने पर प्रधान से विवाद होने लगा। संयोगवश उसी समय थानाध्यक्ष सदरपुर भी निकल रहे थे। विवाद होता देख एसओ मौके पर पहुंचे। एसओ तीनों को थाने लेकर चले गए। इसकी खबर पाकर पूर्व व वर्तमान प्रधान के परिजन सदरपुर थाने पहुंच गए। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर थानाध्यक्ष ने तीनों को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात जब दोनों पक्ष के लोग घर पहुंचे तो प्रधान अवधेश यादव के पक्ष के लोगों ने महराज सिंह यादव के परिजनों पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली पूर्व प्रधान महराज सिंह यादव के भाई पुतान सिंह (35) के दाहिने हाथ में लग गई। गोली चलने की खबर पर थानाध्यक्ष ने बजेहरा पहुंच कर जांच की।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल पुतान की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान महराज सिंह, अवधेश व इशरत पर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed