फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one died in road accident

दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गोड़ैचा चैराहे के पास दो बाइकों के बीच सामने की हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद लाया गया। यहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी चंद्रशेखर (35) पुत्र दीपक गांव के ही साथी नरेंद्र सिंह (32) पुत्र अंबिका प्रसाद के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से महमूदाबाद की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर सवार होकर जा रहे रेउसा के भदेवां निवासी राजू (26) पुत्र लल्लन व थानगांव के सीपतपुर दहला निवासी रामसागर (26) पुत्र अमीरे की बाइकों में शुक्रवार को सदरपुर इलाके के जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में राजू की मौत हो गई। जबकि चंद्रशेखर, नरेंद्र सिंह व रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक फिरोज अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर, नरेंद्र सिंह व रामसागर को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed