{"_id":"5d72a5c48ebc3e93a33423ec","slug":"one-died-from-fever-sitapur-news-lko480246310","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधौली में फैला संक्रमण, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिधौली में फैला संक्रमण, बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली/औरंगाबाद (सीतापुर)। गोंदलामऊ के बाद अब सिधौली विकासखंड में भी संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। यहां पर बुखार के चलते एक बालक की मौत हो गई है। उसका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा था। वहीं गांव में 15 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में है। गोंदलामऊ में तीन मरीजों के मलेरिया की पुष्टि हुई है।
सिधौली विकासखंड के अलादादपुर निवासी कलीम का तीन वर्षीय पुत्र अर्सलान को तेज बुखार के साथ उल्टी होने पर कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान अर्सलान की मौत हो गई। इसी परिवार की इंसा (2), नगमा (7), गुल्फ़सा (22) बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा गांव में 15 से अधिक लोग बुखार से तड़प रहे है।
वही गोंदलामऊ विकासखंड के बबुरीखेरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। जिसमें दो के मलेरिया की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर, अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने ग्राम पैरवा, सैदापुर, सेमरी, जमुनापुर, रायपुर, नागवाजैराम, निजामपुर, पीतपुर, बबुरीखेरा आदि गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों से नियमित साफ सफाई रखने व आसपास गंदा पानी न एकत्र होने की अपील की। इस दौरान 22 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें एक के मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं करीब 45 गांवों में करीब नौ सौ मरीज बुखार से पीड़ित है।
स्वच्छता अपनाएं
लहरपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य शुक्रवार को खानपुर मोहिउद्दीनपुर में आशा बहू ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान एवं प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को दिमागी बुखार के बारे में जागरूक किया।
आंगनबाड़ी कमला देवी, आशा बहू पुष्पा देवी ने इस मौके पर ग्रामीणों को दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए जागरूक करते हुए कहा कि घर के आसपास स्वच्छता का वातावरण बनाएं। खुले में शौच न जाएं और साबुन से हाथ धोने की आदत डालें।
अपने शरीर की सफाई के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। अपने आसपास जलभराव न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह की कमीज पहनें।