{"_id":"5d4dab838ebc3e6cc60b4941","slug":"one-died-by-fiver-260-are-ill-sitapur-news-lko475585583","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक की मौत, 260 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक की मौत, 260 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बुखार से एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि आठ दिन से कलावती को बुखार आ रहा था। अब बीमारी का प्रकोप सात से बढ़कर आठ गांवों तक पहुंच गया है। 260 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी की तीन टीमों ने गांवों में भ्रमण करके पीड़ित लोगों को दवाएं दी। मरीजों के ब्लॅड सैंपल भरे गए। दो मरीजों को मलेरिया की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप के गलत इलाज करने से मौत बता रहा है।
विकासखंड क्षेत्र गोंदलामऊ में बुखार की शुरुआत रामगढ़ गांव से हुई थी। अब इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है। महुवाखेर निवासिनी 65 वर्षीय कलावती को आठ दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार को तबियत अधिक खराब होने पर कोरौना में दिखाया। शाम तक हालत में सुधार न होने पर सीएचसी सिधौली रेफर कर दिया गया। सीएचसी ले जाते समय कलावती की मौत हो गई।
वहीं बुखार की चपेट में रोजाना नए-नए गांवों के मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को ब्रम्हावली गांव भी इसकी चपेट में आ गया। यहां 25 लोग बुखार से परेशान हैं। ये लोग प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा लोधौरा में 50, बरेड़ा में 40, भउवापुर में 30 लोग तेज बुखार से कराह रहे हैं। इन मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
वही पैरवा में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बबुरीखेरा निवासी बेचेलाल की तबियत अधिक खराब होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई टीम नहीं पहुंची। इससे यहां के पीड़ित लोग बाहर से इलाज कराने को मजबूर हैं।
मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए सीएचसी की तरफ से तीन टीमें बनाई गई हैं। ये तीनों टीमें शुक्रवार को गांवों का भ्रमण करने पहुंचीं। अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि बबुरीखेरा में 32 मरीजों का चेकअप करके दवाएं वितरित की गईं। नौ मरीज के ब्लॅड सैंपल भरे गए। पैरवा में 61 मरीज देखे गए। 27 मरीजों के ब्लॅड सैंपल लिए गए जिसमें कुनेरा गांव के 15 मरीज भी शामिल हैं। बेहडाकलां में 18 मरीजों को दवाई वितरित की गई और नौ के सैंपल भरे गए।
गोंदलामऊ विकासखंड में फैले संक्रामक रोग की हकीकत जानने शुक्रवार को लखनऊ से एक टीम पहुंची। जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग लखनऊ मंडल डॉ. डीपी सिंह व डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी बबुरीखेरा, पैरवा व बेहडकलां पहुंचे। मरीजों का हालचाल लिया। चिकित्सकों द्वारा भरी जा रही स्लाइड को बारीकी से देखा। रोजाना भ्रमण करने के निर्देश दिए।
गोंदलामऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ धीरज मिश्रा ने बताया कि महिला की तबियत सुबह ठीक थी। झोलाछाप द्वारा इलाज कराने के बाद उसकी शाम को मौत हो गई। इसका पता लगाया जा रहा है। झोलाछाप को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। अन्य जगहों पर टीमें इलाज कर रही हैं।