फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On the first Monday of Savan, devotees of Shiva in temples

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े शिव भक्त

Mon, 10 Jul 2017 11:14 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 10 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
On the first Monday of Savan, devotees of Shiva in temples
सीतापुर के श्याम नाथ में दर्शन को लगी महिलाओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रिमझिम फुहारों के बीच दर्शन-पूजन को दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बम-बम भोले, ऊं नम: शिवाय तथा हर-हर महादेव के जयकारों से शिव मंदिर गूंजते रहे।
विज्ञापन


भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु अल सुबह ही शिवालयों में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने बिल्व पत्र, भांग-धतूरा, गंगाजल, दूध-दही, पुष्प, पंचामृत व शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर परिवार में खुशहाली मांगी। इस दौरान तमाम भक्तों ने व्रत रखने के साथ रुद्राभिषेक भी किया। 
विज्ञापन


सावन के पहले दिन ही सोमवार पड़ने से इस बार पूजन-अर्चन का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार यह संयोग कई वर्षों में एक बार आता है। शहर के श्यामनाथ, जंगलीनाथ, त्रिकोणनाथ, ताड़कनाथ समेत सभी शिव मंदिरों को मनमोहक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की भोर पहर शिवालयों के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलते ही दर्षन-पूजन को शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। प्रसिद्ध श्यामनाथ मंदिर में बैरीकेटिंग कर महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थी।


कई शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक कर भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की। रिमझिम फुहारों के बीच महादेव की आराधना के लिए भक्तों का शिवालयों में तांता लगा रहा।  शहर के अलावा सिधौली के सिद्धेश्वर मंदिर, बिसवां के पत्थर शिवाला, महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर स्थित शिव प्रतिमा, कमलापुर के शिवालय, नागेश्वरनाथ धाम के अलावा लहरपुर, महोली, रेउसा, थानगांव, रामपुर मथुरा, खैराबाद, पिसावां, मिश्रिख आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-वैभव का वरदान मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed