फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On Kartik Purnima, a holy dip was taken at Chakratirtha in Naimisharanya.

Sitapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर नैमिष केे चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 05 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, a holy dip was taken at Chakratirtha in Naimisharanya.
नैमिषारण्य। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नैमिषारण्य में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखा। चक्रतीर्थ व आदि गंगा गोमती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद पुरोहितों को दान देकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने तुलसी पूजन और दीपदान किया।
विज्ञापन

मां ललिता देवी के अलावा विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार भोर से शुरू हुआ स्नान-दान व दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मंत्रोच्चारण व जयकारों से तीर्थ नगरी गुंजायमान होती रही। कार्तिक पूर्णिमा पर पावन नदी व सरोवर में स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन यदि कोई मनुष्य गंगा, यमुना व गोमती जैसी पवित्र नदियों अथवा सरोवर में स्नान कर भगवान का ध्यान करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य तीर्थ में पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पवित्र चक्रतीर्थ और आदि गंगा गोमती के राजघाट व देवदेवेश्वर घाट पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने का क्रम शुरू कर दिया। हर-हर गंगे और जय गोमती मइया का उद्घोष करते हुए स्नान किया फिर पुरोहिताें को सामर्थ्य के अनुसार दान देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा होती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है। इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से विशेष फल प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी, बाबा भूतेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, कालीपीठ, सूत गद्दी, बालाजी मंदिर, देवपुरी, देवदेवेश्वर समेत अन्य देवस्थानों पर दर्शन-पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed