फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man murdered by strangulation in a rivalry

रंजिश में गला घोंट कर वृद्ध की हत्या

Thu, 15 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Old man murdered by strangulation in a rivalry
पिसावां में रोते-बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। मनोरोगी बेटे की तलाश में निकले एक बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ है। मृतक के गले पर गमछा कसा हुआ था। ऐसे में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने चचेरे चाचा पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमदापुर प्रथम निवासी छोटेलाल (65) का बेटा विजपाल का मनोरोगी बेटा बुधवार को घर से चला गया था। काफी देर तक उसके घर नहीं आने पर छोटेलाल बुधवार शाम को उसकी तलाश करने घर से निकले थे, लेकिन रात में वह घर वापस नहीं आए। सुबह होने पर परिजनों ने वृद्ध की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव के बाहर खेत में वृद्ध का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख एनपी सिंह, पिसावां एसओ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर कसा था गमछा
गले में गमछा कसा हुआ था। खेतों के बीच से होकर निकले गलियारे से खेत में घसीटने के निशान पाए गए हैं। ऐसे में परिवार का कहना है कि हत्या करने से पहले या फिर बाद में शव को खेत में लाकर डाला गया है। मृतक के पीठ पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। बुजुर्ग की 15 अप्रैल को पेशी थी। मृतक के बेटे का कहना है कि जमीन को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय जाना था, इससे पहले वारदात हो गई।

चार के खिलाफ हत्या का केस
मृतक के बेटे लेखपाल का कहना है कि जमीन की रंजिश में पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले लोगों ने ही हत्या की है। घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रामसागर, संतराम, शिवकुमार, अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed