फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Officers found absent from centers on Booth Day

बूथ दिवस पर केंद्रों से नदारद मिले अधिकारी

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officers found absent from centers on Booth Day
महमूदाबाद में पुलिस और दमाश के बीच मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की ? - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन साल पूर्व लखनऊ में छात्रा संस्कृति राय हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है।
विज्ञापन

महमूदाबाद पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को शुक्रवार देर रात एक शातिर बदमाश के इलाके में होने की जानकारी मिली। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों का गठन कर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। संयुक्त टीमों ने महमूदाबाद इलाके के कलुआपुर मोड़ के पास दबिश दी, जहां पर बाइक से जा रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर बदमाश बाइक से भागने लगा।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाव करते हुए बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे महमूदाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश राजेश रामपुरकलां इलाके के मसिया गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक असलहा, चार कारतूस, बम के अवशेष व मोबाइल बरामद हुआ है। बदमाश लूट, चोरी, नकबजनी के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या सहित 24 मामले हैं दर्ज
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश ने महमूदाबाद, रामकोट इलाके में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जांच में बदमाश का नाम सामने आया था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुईं थी। बदमाश पर करीब 24 संगीन मामले दर्ज हैं। इसमें लखनऊ में पूर्व में की गई हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी के मामले भी शामिल हैं।
लखनऊ में छात्रा संस्कृति राय हत्याकांड में था शामिल
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश 2018 में लखनऊ में हुए चर्चित संस्कृति राय हत्याकांड में भी शामिल रहा है। 21 जून 2018 को रात करीब आठ बजे घर जाने के लिए निकली छात्रा संस्कृति राय का शव मड़ियांव के घैला पुल के नीचे झाड़ियों में बरामद हुआ था। इस मामले की जांच सीएम ने एसटीएफ को सौंपी थी।

एसटीएफ ने सीतापुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश व ऑटो चालक राजेश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। राजेश ने कुबूला था कि उसने चार दोस्तों के साथ लूटपाट के इरादे से छात्रा की हत्या कर दी थी। अपने ही ऑटो में छात्रा को बिठाकर छोड़ने के बहाने घटना की थी। छात्रा लखनऊ में पॉलीटेक्निक में पढ़ती थी। इंदिरानगर के सेक्टर नौ में किराए के मकान में रहती थी। छात्रा बलिया जिले के भगवानपुर निवासी अधिवक्ता उमेश राय की बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed