{"_id":"58ee64e94f1c1b6137cf7aab","slug":"number-of-wards-in-bodies-will-not-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ेगी निकायों में वार्डों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बढ़ेगी निकायों में वार्डों की संख्या
Amarujala Bureau
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय नागर निकाय चुनाव में 2011 की आबादी के आधार पर तय वार्ड होंगे। यानी इस बार भी जिले के 11 निकायों में पूर्व के ही 222 वार्ड ही रहेंगे। इनकी संख्या कोई भी वृद्धि नहीं होगी। इतना जरूर है कि निकायों के वार्डों में आरक्षण क्रम बदल जाएगा। प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
सीतापुर जनपद में ग्यारह निकायें हैं। इनमें छह पालिका और पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। यहां की 11 निकायों में 222 वार्ड हैं। मौजूदा पंचवर्षीय निकायों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर नए सिरे से निकायों के गठन की प्रक्रिया अपनाई जानी है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की प्रक्रिया के लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उसने जिले को परिसीमन व आरक्षण प्रक्रिया के लिए बाकायदा पत्र भी जारी किया है। प्रमुख सचिव, कुमार कमलेश ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत छह लाख आबादी तक 60 वार्ड होंगे। जबकि 9 से 12 लाख आबादी तक 80 वार्ड, 15 लाख आबादी तक 90 वार्ड, 18 लाख आबादी तक 100 वार्ड बनाए जाएंगे। इससे अधिक आबादी वाले शहरों में 110 वार्ड होंगे।
ऐसे में नए मानक के मुताबिक सीतापुर जनपद में पालिका-पंचायतों के वार्डों की संख्या पूर्ववत रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, हालांकि निकायों के वार्डों के आरक्षण में क्रमांक संख्या में फेरबदल हो सकता है। यही नहीं अगर किसी भी वार्ड का हिस्सा गलत तरीके से जुड़ गया है तो उसमें सुधार की संभावनाएं हैं।