{"_id":"675f1bcef9608c10cd08374b","slug":"number-of-patients-suffering-from-heart-and-arthritis-diseases-increases-in-winter-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123682-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठंड में बढ़ी हृदय और गठिया रोगों के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठंड में बढ़ी हृदय और गठिया रोगों के मरीजों की संख्या
Sun, 15 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी से होने वाले बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को मेले में हृदय रोग, घुटनों में दर्द, सांस फूलने सहित अन्य बीमारियों के मरीज अधिक रहे। इस दौरान करीब 3300 मरीजों का इलाज करवाया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे के बाद स्वास्थ्य मेले में काफी अधिक भीड़ गई। पीएचसी पर मरीजों को केवल प्राथमिक इलाज मिला।
जांच की सुविधा न होने से मरीज काफी अधिक परेशान दिखे। चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह की दवा दी। जिला अस्पताल व सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई। कई केंद्र समय से पहले ही बंद हो गए। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में मरीजों का इलाज करके दवा दी गई।
विज्ञापन
48 लोगों ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर बाजार में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। मेले में 48 मरीजों ने इलाज करवाया। मेले में सर्दी बढ़ने के कारण इससे होने वाले बीमारियों से मरीज काफी परेशान दिखे। चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घुटनों में दर्द के मरीज पहुंचे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में सीने में दर्द व घुटनों में दर्द के अधिक मरीज आए। यह मरीज कई दिनों से परेशान थे। चिकित्सकों ने इन मरीजों को दवाएं देते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी।
बिना इलाज लौटे बीमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में बिना इलाज के तमाम मरीज लौट गए। दोपहर डेढ़ बजे ही यह केंद्र बंद हो गया। इससे जब मरीज पहुंचे तो इंतजार ही करते रहे।