फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   now water will be available in abundance

Sitapur News: मुद्दा सुलझा, अड़चन दूर, अब पानी मिलेगा भरपूर

Thu, 06 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
now water will be available in abundance
सीतापुर। शहर में तीन साल से अमृत योजना के तहत लटके निर्माण कार्य जल्द पूरे होंगे। रेलवे व सेना की जमीन पर निर्माण कराने की अनुमति मिल गई है। इससे दूसरे फेज में अधूरे पड़े करीब 30 फीसद काम को तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई से इस फेज से जुड़ी करीब एक लाख आबादी के हर घर तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीतापुर नगरपालिका का चयन अमृत योजना के तहत हुआ था। इस योजना के तहत शहर को दो फेज में बांट दिया गया था। 120 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जानी थी जिसमें 60 किलोमीटर नई व 60 किलोमीटर पुरानी बदली जानी थी। पहले फेज का काम तो पूरा हो गया है। दूसरे फेज में कई अड़चनें आ जाने से काम अधूरा पड़ा हुआ था। सदर बाजार में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया जाना था, लेकिन यहां पर सेना की जमीन होने से यह अधर में लटक गया था। डीएम के हस्तक्षेप के बाद अब यह मामला सुलझ गया है। सेना ने यहां पर निर्माण कार्य कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

इसी तरह बिजवार में पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे लाइन गुजरी हुई है। रेलवे से अनुमति न मिल पाने के कारण पाइपलाइन बिछ नहीं पा रही थी। अब यहां पर भी अनुमति मिल गई है। इससे अब इन दोनों जगहों पर पाइपलाइन बिछाने व ओवरहैंड टैंक बनने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इस फेज में सदर बाजार, आदर्श नगर, ग्वालमंंडी, सुदामापुरी में करीब 30 फीसद काम अधूरा पड़ा हुआ है। जल निगम का कहना है तीन माह में यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। जुलाई से उम्मीद है दूसरा फेज पूरा हो जाएगा। इससे इस फेज से जुड़ी एक लाख आबादी के घर तक आसानी से पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फेज का काम नगरपालिका को हैंडओवर
अमृत योजना के तहत पहले फेज में पुराना सीतापुर, विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, पे्रेमनगर, सिविल लाइन, चुंगी चौकी आदि इलाकों को शामिल किया गया था। इस फेज में 60 किलोमीटर पाइप लाइन बिछ चुकी है। इन पाइप लाइनों का ट्रायल भी हो गया है। नगरपालिका को प्रोजेक्ट जलनिगम ने हैंडओवर कर दिया है। इससे इन इलाकों में जलापूर्ति शुरू हो गई है।

इस योजना के तहत बनी हैं छह टंकिया
अमृत योजना के तहत पहले फेज में मिरदही टोला, कोट कर्बला व लक्ष्मनपुर में ओवरहैंड टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसी तरह दूसरे फेज में लोहारबाग, ग्वालमंडी व अहाता कप्तान में भी टंकी बन गई है। यह सभी टंकियों का ट्रायल हो चुका है। इससे जल्द ही पाइप लाइन बिछने पर जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।


जल्द पूरे होंगे काम
सदर बाजार व नैपालापुर इलाके की तरफ पाइपलाइन बिछाने व टंकी के निर्माण के लिए रेलवे व सेना से अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही दूसरे फेज के अधूरे काम पूरे कर लिए जाएंगे।

अफजाल खान, अधिशाषी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed