{"_id":"607b27928ebc3e8cbc5616e8","slug":"now-the-market-will-be-closed-for-three-days-sitapur-news-lko57465271","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन दिन बंद रहेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन दिन बंद रहेंगे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक हुई। इसमें कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
दवाई की दुकानों का समय बंद के दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक और अन्य दिनों में शाम 8 बजे तक रहेगा। दूध व ब्रेड आदि की दुकानें बंद के दिन सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी। फल, सब्जी ठेले वाले गली मोहल्ले में घर-घर जाकर बेचेंगे।
व्यापारियों द्वारा दुकान के आगे किया गया अतिक्रमण हटाना होगा, जिससे बाजार में भीड़ न जुट सके। बंद के दिन पान, ठेले खोमचे आदि पूर्णतया बंद रखेंगे। बैठक में गोपाल टंडन, प्रदीप गुप्ता, सुशील अग्रवाल, भगवती गुप्ता, पवन अग्रवाल, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।